Asarfi

Ballia : सरस्वती शिशु मंदिर में गणतंत्र दिवस पर शामिल हुए योगेश्वर

width="500"

बलिया। सरस्वती शिशु मंदिर जगदीशपुर में गणतंत्र दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के नेता योगेश्वर सिंह शामिल हुए। बच्चों को सम्मानित करते हुए उनके भविष्य की कामना की। उन्होने कहा कि मैं भी सरस्वती शिशु मंदिर का छात्र रहा चुका हूं और आज मुझे अपना बचपन याद आया। सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चे संस्कारी होते है और भारतीय संस्कृति इस स्कूल में देखने को मिलती है।

इस स्कूल के निकले बच्चे आज देश के हर कोने में नौकरी, बिजनेस, अधिकारियों के रूप में अपनी सेवा दे रहे है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य चंद्रशेखर ने योगेश्वर सिंह को सम्मानित किया। इसके अलावा योगेश्वर सिंह पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में पहुंचे और वहां परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज आदि अधिकारियों के बीच रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *