You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : स्वर्णकला केंद्र की 38वीं वर्षगांठ पर ‘रॉयल लाइट’ कलेक्शन लॉन्च, उमड़ी ग्राहकों की भीड़

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
जनपद की सबसे पुरानी और विश्वसनीय आभूषण दुकान स्वर्णकला केंद्र, आर्य समाज रोड ने अपनी 38वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर दुकान में ‘रॉयल लाइट’ नामक विशेष ज्वेलरी कलेक्शन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर वर्षगांठ मनाई गई, वहीं खरीदारी के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली।
वर्षगांठ के मौके पर स्वर्णकला केंद्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूरी दुकान को रंग-बिरंगी लाइटों, गुब्बारों और फूलों से सजाया गया, जिससे उत्सव का माहौल बना रहा। ग्राहकों ने नए कलेक्शन की सराहना की और वर्षगांठ पर विशेष ऑफर्स का लाभ भी उठाया।

प्रोपराइटर ने बताया कि बलिया में पहली बार ऐसा कलेक्शन पेश किया गया है, जिसमें गहने देखने में भव्य और रॉयल हैं, लेकिन वजन में हल्के हैं। इस कलेक्शन से ग्राहकों को बेहतर बजट प्लानिंग, अधिक डिजाइन विकल्प और पहनने में आरामदायक अनुभव मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह कलेक्शन खास तौर पर आधुनिक पसंद और पारंपरिक शान के संगम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों और शुभचिंतकों ने स्वर्णकला केंद्र को 38 वर्षों की सफलता के लिए बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *