
बलिया। अवध पब्लिक स्कूल, घनश्याम नगर में बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन से हुई। विद्यालय की प्रधानाचार्य छाया ने कहा कि बसंत पंचमी विद्या, विवेक और संस्कार का पर्व है। यह दिन विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक सोच और ज्ञान के प्रति लगन पैदा करता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को लेखन सामग्री एवं मिष्ठान वितरित किया गया, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। सह-प्रबंधक साकेत त्रिपाठी, रिंकी गोस्वामी, नंदिनी पाण्डेय, वेदांशी त्रिपाठी, गणेश गुप्त, दिव्यांशी त्रिपाठी, रविशंकर चौबे, अरुण कुमार, बजरंगी वर्मा आदि मौजूद रहे।

मां सरस्वती की आराधना संग मना बसंत पंचमी
बलिया। चंद्रशेखर नगर स्थित शक्ति स्थल स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर विद्या की देवी का पूजन किया।
प्रबंधक दुर्गादत्त त्रिपाठी ने कहा कि बसंत पंचमी ज्ञान, कला और संस्कृति का प्रतीक पर्व है, जो विद्यार्थियों को अध्ययन के प्रति प्रेरित करता है। प्रधानाचार्य आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि मां सरस्वती की कृपा से ही जीवन में ज्ञान और विवेक का प्रकाश फैलता है। अम्बिका त्रिपाठी, संतोष ठाकुर, विनीत तिवारी, ओम प्रकाश त्रिपाठी, अतुल पाण्डेय, दुर्गा उपाध्याय, नीलू श्रीवास्तव, भूमि त्रिपाठी, कुमारी स्वप्ना, कुमारी तस्मिया सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

