
रोशन जायसवाल,
बलिया। टाउन हाल के बापू भवन में स्व. विक्रमादित्य पांडेय की 19वीं पुण्यतिथि पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि दुख इस बात का है कि सत्ता में बैठे लोग इस मंच पर आए जरूर लेकिन घोषणा करने के बाद भी स्व. विक्रमादित्य पांडेय की मूर्ति नहीं लगवा जाएं। कहने के बाद भी अपने वादे को पूरा नहीं कर पाएं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जमीन उपलब्ध नहीं कराती है तो समाजवादी नेता मिलकर जमीन खरीदेंगे और विक्रमादित्य पांडेय की प्रतिमा लगवाएंगे। सांसद ने वादा किया कि अगली बाद विक्रमादित्य पांडेय की पुण्यतिथि उनके प्रतिमा स्थल पर ही होगी। सत्ता के मंत्री व अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सांसद खेल प्रतियोगिता हो या बड़ा आयोजन इसमें सांसद को नहीं पूछा जाता है।

उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि जिस दिन सत्ता में बैठे लोग बलिया के विकास का मंन बना लेंगे उस दिन मैं उनके साथ कदम से कदम मिलकर चलूंगा, क्योंकि मुझे बलिया की जनता ने विकास को लेकर वोट दिया है, उसके बाद भी शासन प्रशासन यदि बलिया के विकास में रूचि नहीं लेता है तो वे चुप नहीं बैठेंगे, जनता को लेकर सड़क पर उतरने का काम करेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष व विधायक संग्राम सिंह यादव, विधायक मो. रिजवी, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, डा. विश्राम यादव, डा. जनार्दन राय, अरविंद शुक्ल, सुशील पांडेय कान्हजी, राजकुमार पांडेय, राजन कन्नौजिया, जमाल आलम, अंगद मिश्रा फौजी, भानू दुबे, दिनेश पाठक, कामेश्वर सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, गुड्डू मिश्रा आदि मौजूद रहे।

नया जेल भी नहीं बनवा पाई यह सरकार
सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सिकंदरपुर के विधायक मो. रिजवी ने कहा कि यह ऐसी सरकार जो नया जेल नहीं बनवा पाई लेकिन यहां के जेल को खाली जरूर करवा दिया। समस्या यह है कि छोटे-छोटे धाराओं में जो मुल्जिम बन रहे है यहां से 70 किमी दूर मऊ में जा रहे है। माताएं बहन, बुजुर्ग, नौजवान इस ठंड में जेल में मिलने के लिये जा रहे है। इन्हें शर्म नहीं आती कि बलिया की जनता की परेशान है और इन्होंने जेल को खाली कराकर वीरान बना दिया है। इनको पहले जेल की जमीन लेकर जेल का निर्माण करा देना चाहिए था या फिर मेडिकल कालेज के लिये जमीन अलग से लेनी चाहिए थी।
विकास को लेकर काफी गंभीर रहते थे विक्रमाादित्य पांडेय
संग्राम यादव ने कहा कि स्व. विक्रमादित्य पांडेय विकास को लेकर काफी गंभीर रहते थे। समाजवादियो का सपना है कि विकास होता रहे। उन्होंने कहा कि बलिया में अखिलेश यादव ने जो कहा वो किया। यूनिवर्सिटी दिया, जनेश्वर मिश्र सेतु दिया, हास्पिटल की नई बिल्डिंग बनवाई और कई पुलों का निर्माण कार्य कराया। वर्तमान सरकार को भी बलिया को विकास से जोड़न चाहिए।

सूना रहा विक्रमादित्य पांडेय का आशियाना
जापलिनगंज स्थित पूर्व मंत्री स्व. विक्रमादित्य पांडेय का आवास सूना रहा। 14 जनवरी 2007 को उनके निधन पर शवयात्रा में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पहुंचे थे। काफी देर तक मुलायम सिंह इसी मकान में रहे। लगभग 50 साल तक विक्रमादित्य पांडेय जापलिनगंज स्थित मकान में रहे। दो बाद बेलहरी के ब्लाक प्रमुख रहे और नगवां इंटर कालेज, शिवपुर बसंतपुर इंटर कालेज में शिक्षक रहे, तीन बार विधायक और एक बार मंत्री रहे। ऐसे नेता के घर कोई आयोजन नहीं हुआ, यहां उनके भतीजे जयप्रकाश मुन्ना ने दरवाजे के बाहर तस्वीर रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

