Asarfi

Ballia : नववर्ष पर व्यापारी मधुर मिलन समारोह, परिवहन मंत्री ने कहा, बलिया के विकास तक चैन से नहीं बैठूंगा

width="500"

बलिया। नव वर्ष 2026 की मधुर बेला पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में बापू भवन में व्यापारी मधुर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बलिया नगर के सभी ट्रेड से जुड़े व्यापारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

समारोह के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने व्यापारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में व्यापारी सुरक्षित हैं और उत्तर प्रदेश आज पूरे देश में विकास के मामले में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि बलिया प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। ग्रीन एक्सप्रेस-वे और बाइपास के निर्माण के बाद बलिया का सीधा संपर्क प्रदेश के बड़े शहरों से होगा, जिससे कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।


परिवहन मंत्री ने कहा कि जब तक बलिया का समुचित विकास नहीं हो जाता, तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे।

वहीं विशिष्ट अतिथि संजय मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने न केवल भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया है, बल्कि गरीबों को मिलने वाली सुविधाएं सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाने का संकल्प भी पूरा किया है।


कार्यक्रम के दौरान व्यापार और शिक्षा क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए बलिया नगर की चार महिलाओं को सम्मानित किया गया। शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए रीना सिंह एवं नंदनी तिवारी तथा व्यापार क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कंचन सर्राफ एवं रितु अग्रवाल को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में इनकी रही उपस्थिति
समारोह में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री संजीव कुमार ‘डंपू’, महिला जिला अध्यक्ष सोनी तिवारी, नगर अध्यक्ष संजय कुमार, नगर महामंत्री हरिनारायण ‘पप्पू’, कोषाध्यक्ष विजय चौरसिया ‘मंटू’, नगर महिला अध्यक्ष इंदिरा गुप्ता,

अन्नू गुप्ता, सुमित अग्रवाल, संजय ‘बब्लू’, निर्मल साहू, संदीप कुमार, दवा संघ अध्यक्ष आनंद सिंह, राकेश गुप्ता, राजू गुप्ता, जितेंद्र कुमार, अनंत कुमार, अजय कुमार, राजीव कुमार, अशोक कुमार, गोपाल जैसवाल, भोला प्रसाद, दीना गुप्ता आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पद्मदेव पाठक व संचालन रजनीकांत सिंह द्वारा किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *