Asarfi

Ballia : क्षय रोग की जांच के लिये जिले में पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्सरे की व्यवस्था

width="500"

बलिया। क्षय रोग (टीबी) की जांच और तेज जांच के लिए जिले में राज्य स्तर से पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन मिली है। टीबी क्लीनिक में मशीन को स्टॉल किया है। जरूरत के अनुसार घर-घर जाकर टीबी की जांच हो सकेगी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर विजय यादव ने बताया क्षय रोग उन्मूलन पर काम हो रहा है। लक्षण वाले मरीजों की मशीन से पांच मिनट में एक्स-रे किया जा सकता है। साथ ही इसमें रेडिएशन की मात्रा बेहद कम होती है।


बताया कि यह मशीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक (एआई) से लैस है, जो एक्स-रे रिपोर्ट का विश्लेषण कर सटीक और त्वरित परिणाम देती है। इससे टीबी की प्रारंभिक अवस्था में ही पहचान संभव हो सकेगी। इस मशीन को आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। वर्तमान में जिले में करीब 7135 टीबी मरीज सक्रिय हैं। शासन ने जिले को यह अत्याधुनिक एक मशीन उपलब्ध कराई है, ताकि टीबी की समय पर पहचान कर रोग के प्रसार को रोका जा सके।

जरूरत पड़ने पर मशीन को मरीज के घर स्वास्थ्य शिविरों और विशेष जांच कैंपों में तक ले जाया जा सकता है। डॉ. सोनी ने बताया कि इस मशीन का उपयोग मुख्य रूप से संवेदनशील जनसंख्या की जांच के लिए कैंप लगाया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *