You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : हौंसला बुलन्द बदमाशों ने युवक को मारी गोली, वाराणसी में इलाज के दौरान मौत

width="500"

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र में हौंसला बुलन्द बदमाशों ने एक युवक के सीने में ताबड़तोड़ दो गोलियां मारी। आनन फानन में युवक को तत्काल मऊ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है, जहां चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रैफर कर दिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
बताया जा रहा है कि चार बदमाशों ने आयुष यादव को पुरानी रंजिश में गोली मार दी, वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान आयुष ने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक आयुष के सीने में बदमाशों ने दो गोलियां मारी थी जो आर पार हो गयी।
रसड़ा सीओ आलोक कुमार ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि 13 दिसम्बर को समय करीब शाम 07.00 बजे थाना उभांव पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की आयुष यादव पुत्र बच्चा यादव निवासी बंसी पैलेस नगर पंचायत बेल्थरा रोड थाना उभाव को पुरानी रंजिश के चलते रोबिन सिंह पुत्र अज्ञात, पवन सिंह पुत्र अज्ञात, रोहित पुत्र अज्ञात और राज पुत्र अज्ञात आदि के द्वारा आयुष यादव के घर जाने वाली गली में गोली मार दी गई है।
घायल आयुष यादव उपरोक्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर लाया गया जहां से डॉक्टरों द्वारा आयुष यादव को जिला चिकित्सालय मऊ रेफर कर दिया गया है। परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है, अन्य आवश्यक प्रचलित है।
फिलहाल बदमाशों की गोली से घायल युवक आयुष यादव की इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हुई हो गई है वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस इस हत्या को लेकर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है वहीं तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *