You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : भक्तिमय हुआ छितौनी छाता स्थित छितेश्वर धाम, वृंदावन से पधारीं नेहा शाश्वत का प्रवचन सुनने उमड़ रही भीड़

width="500"

बलिया। छितौनी छाता स्थित छितेश्वर धाम में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 11 से लेकर 17 नवंबर तक किया गया। प्रत्येक दिन चार बजे से लेकर सात बजे तक कथा होती है जिसमें वृंदावन से पधारीं नेहा शाश्वत द्वारा प्रवचन किया जा रहा है।

उनके साथ वृंदावन से टीम पधारी हुई है और कथा के बाद आरती और लोगों को प्रसाद दिये जा रहे है। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के नेता योगेश्वर सिंह द्वारा प्रत्येक दिन प्रसाद वितरण हो रहा है। इसके अलावा बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के नेता नीरज सिंह गुड्डू भी कार्यक्रम में सहयोग प्रदान कर रहे है।

इसके अलावा गांव व आसपास के लोगों के सहयोग से कथा चल रही है। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर कथा में पहुंचकर आरती में शामिल हुए। विष्णु महायज्ञ की परिक्रमा में हजारों लोग शामिल हो रहे है।

रोशनियों से जगमगा रहा है यज्ञ मंडप
छितौनी छाता स्थित छितेश्वर धाम में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ श्रीमद भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। इस दौरान यज्ञ मंडप रोशनियों से जगमगा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *