You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : दो बाइकों की टक्कर में पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर

बांसडीह (बलिया)। क्षेत्र के मैरिटार चौराहे के समीप सोमवार को दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में एक बाइक पर सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने घायल पिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके पुत्र का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।
बांसडीहरोड क्षेत्र के कुसौरा निवासी संजय प्रसाद अपने गांव से पुत्र रितिक के साथ सिकंदरपुर एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से जा रहे थे।

इसी दौरान मैरिटार चौराहे से आगे उनकी बाइक की बांसडीह कस्बे के वार्ड नं 14 निवासी सिंटू तिवारी की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद पिता पुत्र वहीं सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। जबकि दूसरे बाइक सवार को मामूली चोटें ही आई। घटना के बाद आस पास के लोगों ने दोनों पिता पुत्र को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही उनके गांव से काफी संख्या में लोग बांसडीह पहूंचे। जहां से पुलिस ने शव का पंचनामा के उसे जिला अस्पताल की मर्चरी भेज दिया। वहीं उनके घायल पुत्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक छाता इंटर कालेज में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे। घटना की खबर गांव में आते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *