You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को मिली सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की सीख

width="500"

मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन फेस 5.0 के तहत कार्यक्रम को दीप प्रज्वलित कर हुआ शुभारम्भ
बलिया।
मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन फेस 5.0 के तहत कार्यक्रम सोमवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में मुख्य अतिथि विधायक केतकी सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के सशक्तिकरण को लेकर प्रेरणादायक वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि जितनी महिलाएं शक्तिशाली बनेंगी, उतना ही समाज और देश सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि देश की लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और इसी प्रगति को निरंतर बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि नारी शक्ति आत्मनिर्भर बने। मिशन शक्ति अभियान का उल्लेख करते हुए उन्होंने छात्राओं और महिलाओं से आह्वान किया कि वे इस पहल से जुड़ें और लगातार आगे बढ़ते रहें। मातृशक्ति जब आगे बढ़ेगी तभी सच्चे अर्थों में नारी स्वावलंबन साकार होगा।


उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं और बच्चों के हित में लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है ताकि समाज का हर वर्ग विकास के मार्ग पर चल सके। साथ ही मंत्री ने जीएसटी से संबंधित एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए कहा कि किताबों और कुछ जरूरी वस्तुओं पर जीएसटी शून्य कर दिया गया है, ताकि शिक्षा को और अधिक सुलभ और सस्ती बनाया जा सके।

शक्ति का दूसरा नाम ही महिला हैं: केतकी सिंह
मुख्य अतिथि केतकी सिंह ने मिशन शक्ति अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शक्ति क्या है? शक्ति का दूसरा नाम ही महिला है। प्रदेश भर में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान को लेकर उन्होंने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। विधायक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने भविष्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विद्यालय आते हैं, ताकि एक दिन अपने माता-पिता और समाज का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने मिशन शक्ति के तहत सभी छात्र-छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 112 पर किसी भी आपात स्थिति में कॉल करने की सलाह दी और भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर कदम पर उनके साथ खड़ा रहेगा।

यह अभियान महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा को समर्पित
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में मिशन शक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर शुरू किया गया यह अभियान महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा को समर्पित है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति को केवल एक योजना नहीं, बल्कि संकल्प और साकार करने का मिशन माना जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस अभियान के पाँच प्रमुख आयाम हैं नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, नारी स्वास्थ्य, नारी सशक्तिकरण इन आयामों को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए जनपद मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायतों तक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

हर घर से शुरू होती है महिला सुरक्षा: एसपी
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं और उपस्थित जनसमुदाय को मिशन शक्ति अभियान की मूल भावना से अवगत कराते हुए कहा कि मिशन शक्ति का गठन वर्ष 2017 में किया गया था और इसके तीन मुख्य स्तंभ, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन नारी सशक्तिकरण की पूरी फिलॉसफी को दर्शाते हैं। उन्होंने महिला सुरक्षा केवल समाज की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हर घर से शुरू होती है। मेरा मानना है कि महिलाओं को सबसे अधिक सुरक्षा या असुरक्षा उनके घर में ही मिलती है, महिला उत्पीड़न से संबंधित समस्याओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि सभी थानों में महिला पुलिस अधिकारी मौजूद हैं जो महिलाओं की समस्याएं सुनने और समाधान देने के लिए तत्पर हैं।

परिवहन मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मिशन शक्ति फेस 5.0 अभियान के अंतर्गत जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रंजनी श्रीवास्तव, सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय परसिया रीता देवी, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय तिरनई खिजीरपुर श्वेता वर्मा, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय गरया निर्मला गुप्ता, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय अमृत पाली प्रतिमा उपाध्याय, शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालय देवकली श्वेता सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकत्री रिंकू सिंह, पूनम देवी आदि शामिल है।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, सीडीओ ओजस्वी राज, महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *