You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया के देवेश मणि उपाध्याय ने मंडल स्तरीय कला उत्सव में मचाया धमाल

width="500"

बलिया। सुखपुरा निवासी देवेश मणि उपाध्याय, कक्षा 9, नागा जी सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मालदेपुर के छात्र ने मंडल स्तरीय कला उत्सव 2025 में स्वर वाद्य हारमोनियम बजाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने राज्य स्तरीय कला उत्सव 2025 में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है।
मंडल स्तर पर जीत दर्ज करने के बाद देवेश को 14 सितंबर हिंदी दिवस के अवसर पर बलिया हिंदी प्रचारिणी सभा द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के वित्त अधिकारी आनंद दुबे एवं मंत्री शिवजी पांडे ‘रसराज’ ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।


देवेश संगीत में तीसरी पीढ़ी के कलाकार हैं। उनके पिता डॉ. अरविंद कुमार उपाध्याय मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलिया में संगीत के प्राध्यापक हैं, जबकि उनकी मां श्रीमती जया उपाध्याय पंडित पारसनाथ उपाध्याय स्मृति न्यास द्वारा संचालित म्यूजिक प्लेनेट एकेडमी की अध्यक्ष हैं। संस्था के माध्यम से बच्चों को कार्यशालाओं, समर कैंप और मंचीय कार्यक्रमों द्वारा संगीत शिक्षा दी जाती है।

देवेश की सफलता पर इन्होंने दी बधाई
देवेश की सफलता पर नोडल डॉ. इफ्तिखार खान, टीडी कॉलेज के संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. हेमंत सैनी, डॉ. ममता आलोक, डॉ. नवचंद तिवारी, डॉ. रामेश्वर सिंह, डॉ. शशी प्रेम देव सिंह, आशीष त्रिवेदी, संजय दुबे, दिग्विजय चौबे, अनिल मिश्रा, इंजीनियर विजय पाठक, श्री करुणानिधि तिवारी, श्री हरेन्द्रनाथ मिश्रा, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, नरेंद्र मिश्रा, अशोक सिंह, पशुपतिनाथ ओझा, विंध्याचल सिंह, डॉ. राजेंद्र भारती, सुनील यादव, प्रभात उपाध्याय, सिद्धार्थ पांडे, डॉ. फतेहचंद बेचैन आदि ने बधाई दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *