You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पानी के बोतल के दाम को लेकर बिगड़ी बात, होटल संचालक पर मनबढ़ ने की फायरिंग

width="500"

बैरिया (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चांददीयर पुलिस चौकी के निकट मांझी घाट पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के किनारे अवस्थित एक लाइन होटल पर मनबढ़ युवक द्वारा 20 रुपये के पानी के बोतल का 22 रुपया लेने पर हुई कहासुनी के बाद होटल संचालक पर असलहे से फायर कर दिया। संयोग अच्छा था कि होटल संचालक बाल बाल बच गया।
उक्त जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक बैरिया मूलचंद चौरसिया ने बताया कि रिसाल राय के टोला निवासी दिवाकर सिंह जयप्रभा सेतु से कुछ दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के किनारे लाइन होटल खोल रखा है। सोमवार के सुबह छपरा के श्याम चक निवासी सौरभ सिंह एक अन्य युवक के साथ उनके लाइन होटल पर पहुँचकर एक बोतल ठंडा पानी मांगा। उसके बाद बाद चाय पिया। बोतल के पानी का 22 रुपये जोड़ने पर सौरभ सिंह का होटल संचालक के साथ कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। जिसके बाद सौरभ सिंह होटल संचालक को निशाना साधते हुए उनपर फायर झोंक दिया, किन्तु होटल संचालक बार बार बच गए।
घटना के बाद आरोपी अपने साथी के साथ बाइक से बिहार भाग खड़ा हुआ। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार सौरभ सिंह और उसके साथी अज्ञात पर दिवाकर सिंह के तहरीर पर सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जबकि स्थानीय लोग इस घटना का अलग अलग कारण बता रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *