You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 400 मरीजों का हुआ परीक्षण

width="500"

बलिया। स्व. श्रीमती कमला देवी के 6वीं पुण्यतिथि पर उनके पुत्र डा भैया अशोक कुमार सिंह द्वारा माफी पिपरा स्थित कमला हेल्थ क्लीनिक एवं डायग्नोस्टिक सेंटर पर निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 400 मरीजों का निशुल्क जांच और इलाज किया गया।

तत्पश्चात वहां मौजूद विशेषज्ञ चिकित्सकों के सलाह पर सभी लोगो को मुफ्त दवा भी वितरित किया गया। इस अवसर पर आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए डा. भैया अशोक कुमार सिंह ने कहा कि आप सभी के उपस्थिति मात्र से ही मुझे ताकत मिलती हैं आप लोगांे का स्नेह ही मेरी धरोहर हैं, इससे मुझे जनसेवा हेतु शक्ति मिलती हैं मैं आगे से इस कार्य को और बृहद बनाने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, डा. बीके तिवारी, डा एके सिंह, सुशील पाण्डेय कान्हजी, अमित सिंह, अरुण कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *