You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : टाउन पालीटेक्निक में मनाया गया 12वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

width="500"

बलिया। संस्था टाउन पालीटेक्निक में प्रधानाचार्य इं. विजय कुमार सिन्हा एवं योग प्रशिक्षक निखिलेंद्र नाथ मिश्र के नेतृत्व में संस्था परिसर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रातः सात बजे से मनाया गया, जिसके अन्तर्गत विभिन्न तरह के गर्दन, कंधा, कलाई, कमर, घुटने का व्यायाम व प्राणायाम के अन्तर्गत अनुलोम-विलोम, कपाल भारती, भस्त्रिका, भ्रामरी, मकरासन ,शवासन आदि प्रणायाम किया गया तथा इसके फायदे भी प्रशिक्ष‌क द्वारा बताया गया।


इस अवसर पर संस्था के प्रधानाचार्य इं. विजय कुमार सिन्हा ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस बार अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस स्वस्थ आयु के लिए योग हेतु मनाया जा रहा है, अर्थात इसका मुख्य उद्देश्य बढ़ती उम्र में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, गतिशीलता एवं स्वतंत्रता को बनाए रखना है।

इस अवसर पर योग प्रशिक्षक निखिलेंद्र नाथ मिश्र द्वारा मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ योगा से ऑनलाइन योगा और प्राणायाम में प्राप्त सर्टिफिकेट को प्रधानाचार्य द्वारा योगा दिवस के अवसर पर दिया गया।


इंजी. जयप्रकाश पांडेय, अनिल कुमार शर्मा, इंजी. राकेश कुमार यादव, विनोद कुमार, शक्ति प्रकाश मौर्या, रजनीकान्त श्रीवास्तव, आशुतोष राय, राधेश्याम, मनोज कुमार गुप्ता अजीत कुमार सिंह, कृष्ण कुमार आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *