You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बारात में मारपीट के दौरान युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

width="500"

बलिया। फेफना थाना पुलिस ने बारात में हुई मारपीट के दौरान युवक की मौत के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चार लाठी-डंडे और एक लोहे की रॉड भी बरामद की है। एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, भीमपुरा थाना क्षेत्र के रूपवार भगवानपुर निवासी सुनील कुमार ने तहरीर देकर बताया था कि उनका पुत्र आदर्श कुमार (23 वर्ष) 17 जून को अपने परिवार के साथ रिश्तेदार की बारात में तिवारीपुर (पंडितपुरा) गया था। आरोप है कि द्वारचार के दौरान दिवाकर उर्फ गोलू, शत्रुध्न राम, अजय, अमरेंद्र तथा एक बाल अपचारी ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर आदर्श कुमार समेत अन्य लोगों को घायल कर दिया था।


घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 19 जून को आदर्श कुमार की मौत हो गई। मामले में फेफना थाने में गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान रविवार सुबह पुलिस ने वांछित चारों आरोपियों और एक बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चार लाठी-डंडे और एक लोहे की रॉड बरामद की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *