Asarfi

Ballia : ट्रेन से गायब हुआ महिला का पर्स व 10 लाख का जेवर

width="500"

गाजियाबाद से बलिया के लिये चले थे, अकबरपुर में हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस
रोशन जायसवाल,
बलिया।
गाजियाबाद से बलिया के लिये ट्रेन से चले एक परिवार से पर्स चोरी का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद पीड़ित ने बलिया रेलवे पुलिस में तहरीर दे दी है। तहरीर के अनुसार पीड़ित मधुरेश अग्रहरि अपनी पत्नी पंखुरी अग्रहरि के साथ गाजियाबाद से श्रीराम विहार कालोनी बलिया के लिये चले थे। लोकनायक एक्सप्रेस में कोच संख्या ए-वन सीट नंबर 21 और 25 से यात्रा कर रहे थे। इसी बीच जब ट्रेन नौ फरवरी को सुबह करीब पांच बजे अकबरपुर से आगे बढ़ी, मेरी पत्नी के सिर के नीचे से पर्स गायब मिला। खोजने पर भी पर्स का पता नहीं चला।

पर्स गुलाबी रंग का था जिसमें सोने का मंगलसूत्र, डायमंड लाकेट, गले का सोने का सेट, पांच अंगुठी, चांदी का पायल, दो कान का झूमका, पांच हजार नगद, मोबाइल, पेन कार्ड, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड आदि कागजात थे। मधुरेश अग्रहरि ने इसकी जानकारी बलिया जीआरपी थाने में लिखित रूप से दी है। बताया जाता है कि लगभग 10 लाख के आसपास के जेवर है। अयोध्या पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

रेलवे सुरक्षा पर उठा सवाल
घटना के बाद मधुरेश अग्रहरि और उनकी पत्नी पंखुरी अग्रहरि ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। कहा कि लखनऊ से शाहगंज तक कोई स्कार्ट नहीं चला। यही नहीं अकबरपुर एक नया स्टेशन बना है जहां सीसीटीवी कैमरे भी नहीं हैं, यह बहुत बड़ी लापरवाही है। आखिर यात्री कैसे सुरक्षित यात्रा करें, आखिर ऐसी बोगी में चोर कैसे घुस जा रहे है, रेलवे पुलिस क्या कर रही है।

अयोध्या में बता रहा पंखुड़ी के मोबाइल का लोकेशन
मधुरेश अग्रहरि ने बताया कि मेरी पत्नी पंखुड़ी के मोबाइल का लोकेशन अयोध्या में बता रहा है। ऐसे में यह प्रतीत होता है कि अयोध्या स्टेशन पर यह वारदात की गई है। क्योंकि मोबाइल का लोकेशन मुस्लिम एरिया में बता रहा है। अयोध्या के जीआरपी प्रभारी बातचीत हो रही है और उनसे जानकारी मिल रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *