Ballia : ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के मटिही गांव के समीप सोमवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गयी और जामकर्ताओं से जाम समाप्त करने के लिये वार्ता करने लगी। वहीं हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कक्षा छठवीं की छात्रा संजना भारती 14 वर्ष पुत्री राजेंद्र भारती निवासी मटिही थाना फेफना ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गयी। जिससे उसकी मौत हो गयी। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है और जामकर्ताओं से वार्ता कर रही है।

