Asarfi

Ballia : कप्तान के सम्मान में पूर्वांचल के जुटे दिग्गज नेता

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
पूर्वांचल विकास मंच के संयोजक व संस्थापक डा. कृष्ण कुमार उर्फ कप्तान उपाध्याय के सम्मान में पूर गांव में आयोजित पूर्वांचल सम्मान समारोह और होली मिलन समारोह में पूर्वांचल के दिग्गजों का जुटान हुआ।

सभी ने कप्तान उपाध्याय का स्वागत किया और जन्मदिन की बधाई दी।

वैसे यह आयोजन पूर्वांचल के विकास को लेकर था लेकिन यह आयोजन कप्तान उपाध्याय के जन्मदिन के कार्यक्रम में तब्दील हो गया।

देर शाम तक चले इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये लोग लगे रहे। कार्यक्रम में लोगों के मनोरंजन के लिये भोजपुरी गायक शनि पांडेय लखनऊ से आई जया शुक्ला व जौनपुर से आई भावना सिंह ने कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, रविंद्र कुशवाहा, पूर्व मंत्री नारद राय, राजधारी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के नेता योगेश्वर सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर के राजनीतिक सलाहकार रहे एनएच शर्मा, छट्ठू राम, वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार उपाध्याय उर्फ बबुआ उपाध्याय, रणविजय सिंह, अभिजीत सिंह अंकुर, मंजय सिंह, लखनऊ से आए उमाकांत सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन अंजनी उपाध्याय ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *