Ballia : सपा के जिला उपाध्यक्ष बने रामनाथ

बलिया। बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के मैरीटार निवासी रामनाथ पासवान को समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी हैं। इसकी जानकारी होते सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। रामनाथ पासवान ने बातचीत में बताया कि जिलाध्यक्ष और शीर्ष नेतृत्व ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे ईमानदारी पूर्व निर्वहन करूंगा और अपने समाज व कर्मचारियों को पार्टी से जोड़ूंगा।
सपा के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा। उन्होंने 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। बधाई देने वालों में सूरज समदर्शी, सुशील यादव, नागेद्र श्रीवास्तव, राजन कन्नौजिया, डा. इस्लाम, दीना भाई आदि रहे।

