You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : घर में घुसी पुलिस, महिलाओं ने किया हंगामा, की नारेबाजी

बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के मनियारी जसाव गांव में बुधवार देर शाम एक बीडीसी सदस्य एवं दुकानदार के घर में पुलिस गांजा की बरामदगी को लेकर घुस गई। परिवार और आसपास महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी हुई। हालत देख मौके से पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। महिलाओं का आरोप था पुलिस अपने साथ गांजा लेकर आई थी।

महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से गांजा का झोला भी छीन लिया। इसके बाद बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह बांसडीहरोड तिराहे पर पंहुचकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। बांसडीहरोड-सोनवानी मार्ग को जाम कर दिया।

संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। घरवालों व ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस खुद गांजा लेकर आई थी। घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की। दुकानदार के घर हुई घटना से आक्रोशित व्यापार मंडल ने गुरुवार को बाजार बंद कर दिया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। सीओ बांसडीह के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *