
बलिया। जिला पंजा कुश्ती संघ द्वारा आयोजित पांचवी पंजा कुश्ती चैंपियनशिप 2025 ज्ञानपीठिका स्कूल में संपन्न हुई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आशा शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर खेल का शुभारंभ किया गया तथा समापन में मुख्य अतिथि के रूप में धर्मेंद्र सिंह द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।
यह प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक/बालिकाओं के बीच संपन्न हुआ जिसमें पूरे जनपद से लगभग 70 खिलाड़ियों ने सहभागिता की। चयनित खिलाड़ी आगामी 2 जनवरी से 5 जनवरी तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जो की आगरा में आयोजित है उसमें प्रतिभा करेंगे।
प्रतियोगिता के समापन में जिला ओलंपिक संघ के टेक्निकल अध्यक्ष पंकज सिंह, जिला पंजा कुश्ती संघ के सचिव मोहम्मद असलम वारसी, जिला पंजा कुश्ती संघ के वर्किंग सचिव चंद्रकांत राय, समीप ठाकुर, ध्रुव सिंह, दीनबंधु मौर्य, विवेक, प्रणव सिंह, नरेन्द्र प्रताप सिंह, अशफाक खान आदि उपस्थित रहे।

