Asarfi

Ballia : मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नगदी चोरी

width="500"

बलिया। शहर के बलिया-गड़वार रोड स्थित सम्राट सिनेमा के सामने वाली गली परमंदापुर में रविवार की रात चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण और नगदी चोरी कर ली। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार मकान मालिक शेख सैयद इन दिनों विदेश जाने की तैयारी के सिलसिले में मुंबई में हैं। घर में कोई नहीं होने के कारण मकान बंद था। पीड़ित के भाई ने बताया कि रविवार की रात किसी समय अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद घर में रखी अलमारी को खंगालते हुए करीब 30 लाख रुपये के आभूषण और 20 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। सोमवार सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। चोरी की वारदात के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। वहीं घटना की जानकारी मकान मालिक शेख सैयद को दे दी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *