You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

बलिया। शारदा नारायण हॉस्पिटल, मऊ और जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल एवं कैंसर इंस्टीट्यूट इब्राहिम पट्टी, बलिया के संयुक्त तत्वावधान में दुर्गा मंदिर, अखार बलिया पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ गांव के सम्मानित जनता तथा लकी सिंह द्वारा किया गया।
संस्था के डायरेक्टर डॉ संजय सिंह के निर्देशानुसार मरीजों का परीक्षण किया।

इस दौरान ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच के साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण, दवाओं का वितरण और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। इस अवसर पर डॉ. संजय सिंह, डॉ सतीश सिंह, डॉ.राजीव शर्मा डॉ.अविनाश पांडे, डॉ. खुशबू सिंह, डॉ. प्रिया, गौरव सिंह, अतुल पाठक, संदीप दूबे, बृजेश और राधा, नेहा, ब्यूटी, रेशमा, राज ने अपनी सेवाएं दीं।
जय कुमार सिंह सेवा समिति अखार बलिया’ के सौजन्य से आयोजित शिविर के समापन पर लकी सिंह, रविंद्र सिंह, भानु सिंह, मास्टर साहब और अतुल पाठक ने आयोजकों और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *