Asarfi

Ballia : वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा का भव्य आयोजन

width="500"

बलिया। वीर लोरिक स्टेडियम में तीन दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सांसद नीरज शेखर ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगीता का उद्घाटन किया, जिसके बाद सामूहिक वंदे मातरम् का गायन हुआ। इसमें सभी विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, हॉकी, वॉलीबॉल और ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


मुख्य अतिथि सांसद नीरज शेखर ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि यह अनुशासन और टीम भावना भी सिखाता है। उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा खेल संम्बन्धी योजना पर प्रकाश डाला। कहा कि खेल आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का प्रयास है खेल कूद में भारत के युवा विश्व पटल पर अपना नाम अंकित कराकर देश का नाम उच्चा करें। उनका प्रयास अब विश्व स्तर के खेलों में दिख भी रहा है।


भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल शारीरिक, मानसिक और चारित्रिक विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। इस मौके पर धर्मेन्द्र सिंह, अरुण सिंह बन्टू, राघव सिंह, मानवेन्द्र विक्रम सिंह, सोनी तिवारी,राणाकुनाल सिंह, विनोद सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *