Ballia : ज्ञान पीठिका स्कूल में भव्य कार्निवल का आयोजन

बलिया। जनपद में उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रसिद्ध ज्ञान पीठिका स्कूल, जीरा बस्ती, बलिया (जनेश्वर मिश्र पार्क के निकट) में रविवार को एक भव्य एवं रंगारंग कार्निवल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशक रीना सिंह, डॉ. अमिता सिंह, प्रबन्ध समिति सदस्य संस्कृति सिंह एवं शुभांगी सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्निवल के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए आर्ट एवं क्राफ्ट, नॉन-फ्लेम कुकिंग, म्यूज़िक, साइंस एक्टिविटी, खेलकूद, सृजन लैब, हिंदी, अंग्रेज़ी, गणित, एस.एस.टी., इकोनॉमिक्स तथा जूनियर ब्लॉक की विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

आर्ट एवं क्राफ्ट
इस गतिविधि में अभियुक्ता (कक्षा 2), आरव चौबे (कक्षा 3) एवं आरंग्या (कक्षा 2) ने सुंदर कलाकृतियों का प्रदर्शन किया।
नॉन-फ्लेम कुकिंग
नॉन-फ्लेम कुकिंग में श्रेष्ठा (कक्षा 1), अदिति (यू.के.जी.), शिवम (यू.के.जी.) एवं सुहांकी (कक्षा 2) ने बिना आग के आकर्षक एवं रचनात्मक व्यंजन तैयार किए।
खेलकूद
खेलकूद गतिविधि में अंश यादव (कक्षा 5), अमन कुमार (कक्षा 11-।), पंकुरी गुप्ता (कक्षा 6) एवं दिव्यांश तिवारी (कक्षा 7-ठ) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
एस.एस.टी.
एस.एस.टी. गतिविधि में सृष्टि खैरवार (कक्षा 8-ठ), दिव्या (कक्षा 9-), अभिज्ञान यादव (कक्षा 7-) एवं शुभम यादव (कक्षा 6) ने विषय से संबंधित प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं।
अकाउंट्स एवं इकोनॉमिक्स
अकाउंट्स में तिरुमला गुप्ता (कक्षा 11-) तथा इकोनॉमिक्स में नीलम केशरी, प्रतिभा उपाध्याय एवं साक्षी सिंह (कक्षा 11-) ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बी.एस.टी. गतिविधि में गरिमा मौर्य (कक्षा 11-) ने भाग लिया।
जूनियर ब्लॉक, विज्ञान
विज्ञान गतिविधि में शिवांश मौर्य (कक्षा 2), अंजनी दुबे (कक्षा 5), श्रेया गुप्ता (कक्षा 2) एवं परिधि सिंह (कक्षा 5) ने रोचक प्रयोग प्रस्तुत किए।
म्यूज़िक
संगीत गतिविधि में शिवेंद्र तिवारी (यू.के.जी.), शिवांश यादव (एल.के.जी.), शान्वी यादव (नर्सरी) एवं आराध्या पाठक (कक्षा 4) ने मधुर प्रस्तुतियाँ देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
हिंदी, अंग्रेज़ी, गणित एवं विज्ञान
अंग्रेज़ी गतिविधि में प्रिति चौधरी, प्रियंका गुप्ता, रिम्पी, रिया एवं सुगंधा राठौर, हिंदी में पलक सिंह, अनुप्रिया दुबे, अनन्या यादव, अनन्या उपाध्याय एवं वैष्णवी चौबे, गणित में अंकिता यादव, दीपिका सिंह, आदित्य, कशिश वर्मा, तथा विज्ञान में अक्षय, नवनीत, जिया, आराध्या, पुनिमा, अंशिका एवं आसिराद ने भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यालय की पुरानी एवं समर्पित हेड क्लर्क वंदना तिवारी एवं उपप्राचार्य हीना का सहयोग कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय रहा।

