Asarfi

Ballia : पंदह गांव में बिजली की चिंगारी से लगी आग, आधा दर्जन किसानों के गेहूं की फसल राख

width="500"

सिकन्दरपुर (बलिया)। स्थानीय थानान्तर्गत पंदह गांव में रविवार को बिजली की चिंगारी से लगी आग से आधा दर्जन किसानों की करीब 3 एकड़ क्षेत्रफल में खड़ी गेहूं की फसल जल कर स्वाहा हो गई। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार और लेखपाल ने क्षति का आकलन कर प्रशासन से मुआवजा दिलाने का पीड़ित किसानों को आश्वासन दिया।
जानकारी के अनुसार पंदह गांव के रहने वाले किसान रामलाल के खेत में खड़ी पक कर तैयार गेहूं में विद्युत स्पार्किंग से पूर्वान्ह 11 बजे आग पकड़ लिया। इस दौरान तेज पछुवा हवा बहने के कारण आग तेजी से अगल बगल के खेतों में फैलने लगी। गेहूं के खेतों से आग की लपटें और धुंआ उठता देख कर गांव के किसान मौके की तरफ दौड़ पड़े और उसे बुझाने का प्रयास करने लगे। सैकड़ों लोगों ने अथक प्रयास कर आग पर किसी प्रकार काबू पाया, तब तक चन्द्रजीत प्रजापति, सर्वजीत प्रजापति, नमूना प्रजापति तथा विजेन्द्र राय के गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *