You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार किशोर की मौत, दो गंभीर

width="500"

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के नरायनपाली गांव के पास बुधवार की दोपहर एक बजे ट्रक की चपेट में आने बाइक सवार एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से एक की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया।

घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार अमित गुप्ता 16 वर्ष पुत्र शिवजी गुप्ता, सुशील गुप्ता 18 वर्ष पुत्र राधेश्याम एवं राजकुमार गुप्ता 20 पुत्र श्रीभगवान गुप्ता एक ही बाइक से अपने गांव से गड़वार जा रहे थे। जैसे ही नरायनापाली चट्टी पर पहुंचे की ट्रक की चपेट में आ गए। जिसमें अमित गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिवजी गुप्ता व राजकुमार गुप्ता गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *