Asarfi

Ballia : पालतू कुत्ते के काटने से घायल हुए बैरिया के एसडीएम, अंगूठा लगाकर डीएम से मांगी छुट्टी

width="500"

बलिया। बैरिया तहसील के उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह को उनके पालतू कुत्ते ने काट लिया, जिससे वह घायल हो गए। दोनों हाथों में गहरे जख्म होने के कारण वह हस्ताक्षर तक नहीं कर पा रहे हैं। इलाज के लिए उन्होंने जिलाधिकारी को छुट्टी का पत्र भेजा, जिस पर उनके हस्ताक्षर की जगह अंगूठे का निशान लगा था। यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
जानकारी के अनुसार होली से एक दिन पहले एसडीएम आलोक प्रताप सिंह के माता-पिता उनसे मिलने उनके सरकारी आवास पर आए थे। इसी दौरान पालतू कुत्ते ने अचानक उनके पिता पर हमला कर दिया। पिता को बचाने के प्रयास में कुत्ते ने एसडीएम को काट लिया, जिससे उनके दोनों हाथ घायल हो गए।
स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के बावजूद राहत नहीं मिलने पर उन्होंने बेहतर उपचार के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवकाश मांगा। बताया जा रहा है कि पांच मार्च को भेजे गए पत्र में उन्होंने छह से 13 मार्च तक छुट्टी की मांग की थी।
एडीएम अनिल कुमार ने बताया कि वर्तमान में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य चल रहा है। ऐसे में उनके अवकाश संबंधी पत्र को निर्वाचन आयोग को भेजा गया था। इसके बाद जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बांसडीह के एसडीएम न्यायिक संजय कुशवाहा को बैरिया तहसील का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *