Asarfi

Ballia : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, किशोर घायल

width="500"

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट के पास शनिवार सुबह करीब 11 बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान रवि पासवान (22) पुत्र शांत पासवान, निवासी रेपुरा के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल मंटू चौधरी (17) पुत्र गणेश चौधरी, निवासी रेपुरा बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक दवा लेने के लिए बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रवि पासवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मंटू चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल किशोर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक व उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *