Asarfi

Ballia : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि

width="500"


रेवती (बलिया)।
स्थानीय ब्लाक पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मौजूद लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि देश ने न केवल पूर्व प्रधानमंत्री को खो दिया बल्कि एक महान अर्थशास्त्री भी हमारे बीच नहीं रहे। इसकी भरपाई निकट भविष्य में सम्भव नहीं दिख रही है। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश के कर्मचारियों के लिए जो कार्य किया। वह आज तक कोई भी नहीं कर सका। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेश तिवारी, ददन पाण्डेय, वीरेन्द्र कुंवर, मुन्ना दुबे, दीपक तिवारी, पंकज यादव, धुरी सिंह, शिवशंकर सैनी, राजकुमार राजभर आदि शामिल रहेे।

पुष्पेन्द्र तिवारी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *