Ballia : योगेश्वर सिंह के माता पिता के स्मृति दिवस पर 27 को होगा जमावड़ा

बलिया। इस वर्ष भी कुसौरा में 27 नवंबर को सलेमपुर लोकसभा क्षेत्रवासियों को जमावड़ा होने जा रहा है। उस दिन सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के नेता व समाजसेवी योगेश्वर सिंह के माता पिता रामेश्वर सिंह व मनतुरनी देवी का स्मृति दिवस मनाया जाएगा। बताते चलें कि योगेश्वर सिंह ने अपने माता पिता के स्मृति दिवस के दिन श्री छितेश्वर नाथ धाम द्वार बनवाया था। जिसकी प्रशंसा पूरे जनपद में हो रही है और हर साल स्मृति दिवस पर छोटे बड़े आयोजन उनके द्वारा होते रहे है।

2023 में उन्होंने अपने गांव कुसौरा में विशाल कार्यक्रम कराया था जिसमें हजारों की संख्या में सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से लोग आये हुए थे और वहां से एक ऐसा संदेश निकला जो संदेश योगेश्वर सिंह के नाम पर सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में चर्चाओं में रहा। योगेश्वर सिंह अपने माता पिता के स्मृति दिवस पर अपने गांव में कई दिनों तक लोगों से मिलते है और एक बड़ा भोज का कार्यक्रम होता है।

