Asarfi

Ballia : सुषमा शेखर की जनसम्मान यात्रा को मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन, जनसभा में गिनाईं योजनाएं

width="500"

बलिया। डा. सुषमा शेखर का जन सम्मान यात्रा फेफना विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चाओं में रहा। जन सम्मान यात्रा मे हजारों की संख्या में लोग शामिल थे। यह यात्रा गड़वार बाजार के कुछ हिस्सों में दिखाई पड़ा। गौरतलब हो कि 22 मार्च को पूर्व मंत्री उपेद्र तिवारी ने रामलीला मैदान में नेता आपके द्वार पदयात्रा का समान रामलीला मैदान में किया था। उसके बाद डा. सुषमा शेखर ने भी जन सम्मान यात्रा की शुरूआत कर दी है। डा. सुषमा शेखर ने बताया कि बहुत पहले से इसकी कोई प्लानिंग नहीं थी। स्थानीय लोगों के लिए यह यात्रा निकाली गई जिसमें मैं शामिल रहीं।


यात्रा के समापन पर ब्लॉक परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. सुषमा शेखर ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के मकान मिल रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और कन्या सुमंगला जैसी योजनाएं किसानों, महिलाओं और बेटियों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रही हैं।


जनसभा के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिन पर उन्होंने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। पूरी यात्रा के दौरान क्षेत्र में जनसमर्थन और उत्साह का माहौल बना रहा। इस अवसर पर संजय सिंह, मन्नू सिंह, मुन्ना चौरसिया, प्रियंका दुबे, अजय सोनी, ददन राम, किशन सिंह, अमित गिरी, अदालत सिंह, मनीष सिंह, राकेश सिंह, चुन्नू अंसारी, अनिल सिंह, राघवेंद्र सिंह, सिद्धार्थ शंकर सिंह और कीनू सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक मदन राजभर ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *