Asarfi

Ballia : संविधान दिवस पर एसपी ने पढ़ाया एकता व अखंडता का पाठ

width="500"

बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर द्वारा मंगलवार को संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामूहिक रुप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया। इसके बाद राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलायी गयी।


पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि 26 नवंबर 1949 का दिन आजाद भारत के इतिहास का बड़ा ऐतिहासिक दिन था। इसी दिन संविधान बनकर पूरा हुआ और उसे अपनाया गया। इसी दिन की याद में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में जनपद बलिया के समस्त कार्यालयों व थानों, चौकियों द्वारा थाना परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामूहिक रुप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया व राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलायी गयी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *