Asarfi

Ballia :जमुना राम मेमोरियल स्कूल में स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन

width="500"

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा नवीं में प्रवेश हेतु इच्छुक विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन रविवार को किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी विद्यालय ने अपने सामाजिक दायित्व की पूर्ति तथा योगदान के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया।
परीक्षा में बालाजी, नवभारत स्कूल तथा ग्रामर ज्ञानपीठ के बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने बहुत ही उत्साहपूर्वक परीक्षा में भाग लिया तथा विद्यालय के सुरम्य वातावरण के प्रति बहुत उत्साहित दिखाई दिए। परीक्षा परिणाम के प्रति आश्वस्त बच्चों को अपने भविष्य की उज्ज्वलता दिखाई दी।

विद्यालय में शिक्षकों द्वारा सराहनीय सहयोग के लिए अभिभावकों द्वारा प्रशंसा की गई।
कार्यक्रम का कुशल निर्देशन प्रधानाचार्य अजीत सिंह के द्वारा किया गया तथा सम्पूर्ण परीक्षा का दायित्व वाणिज्य विभाग के संजीव सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक आशुतोष सिंह, रागिनीं श्रीवास्तव, मनीष विश्वकर्मा, स्नेहा सिंह, शिवांगी पांडेय का योगदान सराहनीय रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *