Asarfi

Ballia : मां गंगा और भगवान कृष्ण की प्रतिमा का हुआ रूद्राभिषेक

width="500"

बलिया। मां गंगा काशीदास बाबा मंदिर निर्माण सेवा समिति की ओर से शिवरामपुर स्थित मंदिर में मां गंगा और भगवान कृष्ण की प्रतिमा का रूद्राभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर समिति के सदस्यों ने पूरे मदिर की साफ-सफाई कर रंग बिरंगे झालरों से सजा दिया था। राष्ट्रीय जनमोर्चा पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव की माता रमावती देवी ने मां गंगा की प्रतिमा को चांदी का मुकुट पहनाया और भगवान श्रीकृष्ण के हाथों में सोने की बांसूरी सुसज्जित किया।

इस दौरान मंदिर परिसर में ही भक्तों ने शिवलिंग की पूजा पाठ की और महाशिवरात्रि की एक दूसरे को बधाई दी। वैदिक मंत्रों की गूंज, शंखनाद और बेलपत्रों की सुगंध ने मंदिर के वातावरण को दिव्य बना दिया।


दिनभर चले भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन सेवा और समर्पण का प्रतीक बना, जहाँ बिना किसी भेदभाव के सभी भक्तों को भोजन परोसा गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी के चेहरों पर संतोष और श्रद्धा का भाव स्पष्ट दिखाई दिया।

इस पावन अवसर पर राजकुमार यादव, आशीष तिवारी, सीपी यादव, जयप्रकाश यादव, राजेंद्र, गौरीशंकर यादव, दयाशंकर साहनी, मुन्ना यादव आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *