
बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर क्षेत्र में भव्य पथ संचलन निकाला। टाउन हाल से प्रारंभ हुआ यह संचलन कासिम बाजार, चौक शहीद पार्क, एससी कॉलेज होते हुए एलडी कॉलेज परिसर में पहुंचकर संपन्न हुआ। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवक गणवेश में अनुशासित ढंग से कदमताल करते नजर आए, जिससे नगरवासियों में खासा आकर्षण रहा।

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर औपचारिक शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने निर्धारित मार्गों से होते हुए पथ संचलन किया। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

संचलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पथ संचलन के समापन के बाद एलडी कॉलेज परिसर में सभा का आयोजन किया गया। सभा में वक्ताओं ने संघ की विचारधारा, संगठन के उद्देश्यों एवं राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य समाज में संगठन, अनुशासन और सेवा भाव को बढ़ावा देना है।

