Asarfi

Ballia : भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र पूसा दिल्ली में तीन अवार्ड से सम्मानित हुए प्रगतिशील किसान रविन्द्रनाथ चौबे

width="500"

बेरुआरबारी (बलिया)। क्षेत्र के टंडवा निवासी प्रगतिशील किसान रबीन्द्रनाथ चौबे को मिलेनियम फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड 2024 से दिल्ली में सम्मानित किया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र पूसा दिल्ली में 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2024 तक चलने वाली अंतर्राष्ट्रीय कृषि संगोष्ठी एवं कृषक सम्मान समारोह में रबीन्द्रनाथ चौबे को भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र ने तीन अवार्ड से सम्मानित किया गया जिसमें जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय, स्मार्ट किसान का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से हजारों किसान, कृषि वैज्ञानिक, कृषि समीक्षक और प्रभुत वक्ता भाग लिए थे।

कार्यक्रम का आयोजन, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद पूसा दिल्ली, महिंद्रा ट्रैक्टर्स, कृषि जागरण द्वारा संयुक्त रूप से किया। इस समय के किसान पारंपरिक कृषि पद्धतियों से हटकर नई और उन्नत तकनीक का उपयोग कर रहे हैं। जिससे व न केवल अधिक उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं बल्कि खेती एक लाभकारी और स्थिर व्यवसाय के रूप में स्थापित कर रहे हैं। प्रगतिशील किसान रबिन्द्रनाथ चौबे ने बताया की एमएफओएल अवार्ड्स सन 2024 से उन किसानों को सम्मानित किया जिन्होंने इन नई तकनीकों का सफलतापूर्वक उपयोग किया है। जिन्होंने खेती के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया है। इस खबर के मिलते क्षेत्र के किसानो ने खुशी जाहिर करते हुए रबिंन्द्रनाथ चौबे को बधाई दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *