Asarfi

Ballia : सामूहिक विवाह से गरीब बेटियों को मिलता सहारा: आनंद दुबे

width="500"

बलिया। सामूहिक विवाह समारोह समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जिससे गरीब परिवारों की बेटियों का विवाह सुगमता के साथ संपन्न हो पाता है। यह बातें शनिवार को टाउन हाल में राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला कोषागार अधिकारी आनंद दुबे ने कहीं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


इस अवसर पर आनंद दुबे ने नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थापक सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि आगामी अक्टूबर माह में लखनऊ में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में शांति और समृद्धि को बढ़ावा देना है, जिसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


आयोजक विनय कुमार यादव ने कहा कि मिशन का लक्ष्य देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में भी शांति का वातावरण स्थापित करना है। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले विनोद यादव, अर्जुन राणा एवं कंचन भारती को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बलिराम प्रजापति, सईद अंसारी, कमल कुमार राम, राघवेंद्र, अनीता राजभर, सीमा राजभर, नीलम, आशा देवी, सरोज गुप्ता, दिलीप कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *