You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : राजनीतिक चर्चा : संजय यादव ने छोड़ा मैदान, दावेदारों की राह हुई आसान

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
भाजपा के जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर अगला कौन बैठेगा यह वक्त तय करेगा। लेकिन मौजूदा अध्यक्ष संजय यादव का वायरल पत्र राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। संजय यादव ने अपने पत्र में जिलाध्यक्ष पद छोड़ने की बात कही है और पार्टी के सम्मान में अपने शब्दों में रखा है। उन्होंने कहा है कि पार्टी ने मुझे सिकंदरपुर विधानसभा से तीन बार चुनाव लड़ाया है। संजय यादव के वायरल पत्र के बाद दावेदारों में उत्सुकता बढ़ गयी है। हालांकि पहले ये चर्चा थी कि संजय यादव दोबारा अध्यक्ष हो सकते है। लेकिन संजय यादव के साइड होने से ब्राह्मण दावेदारों में काफी उत्साह है। हालांकि कई जातियों से जुड़े नेताओें ने अध्यक्ष पद के लिये नामांकन पत्र दाखिल किया है।

संजय यादव को लोकसभा चुनाव से पहले जिलाध्यक्ष बनाया गया, शायद पार्टी ने यह सोचा होगा कि यादव समाज से संजय यादव आते है। पार्टी को चुनाव में फायदा मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भाजपा तीनों लोकसभा सीट हार गयी। उसके बाद भाजपा के राजनीतिक अंदरखानों में संजय यादव को लेकर शिकायतों का दौर चलने लगा। यहां तक कि पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा ने भी संजय यादव पर गंभीर आरोप लगा दिये। उसके बाद संजय यादव के खिलाफ पार्टी ने कोई कारवाई नहीं की। जिससे पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा ने लखनऊ से लगायत दिल्ली तक शिकायतों का पिटारा खोल दिया। अब देखना यह होगा कि संजय यादव के बाद भाजपा का अगला जिलाध्यक्ष कौन होगा।

लगातार दो बार से पिछड़ी जातियों के ही हुए जिलाध्यक्ष
बलिया। भारतीय जनता पार्टी ने लगातार दो बार से पिछड़ी जातियों के नेताओं को जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। वैश्य समाज से जयप्रकाश साहू और पिछड़ी जाति से संजय यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया। अब चर्चा है कि अब सामान्य या दलित समाज से ही कोई अध्यक्ष होगा।

पूर्व विधायक व भाजपा नेता ने खटखटाया सीएम का दरवाजा
बलिया। पूर्व विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवशकर चौहान ने अपनी सुरक्षा को लेकर सीएम कार्यालय का दरवाजा खटखटाया है और सुरक्षा की मांग की। उन्होंने कहा कि मैं क्षेत्र की राजनीति करता हूं और क्षेत्र के कुछ लोगों से राजनीतिक दुश्मनी है। जिससे मेरे जान माल को खतरा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *