Asarfi

Ballia : ‘दूसरी बलिया’ की तलाश में निकले अफसर, प्रशासन के पास मौजूद है बलिया का पुराना नक्शा

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
वर्तमान समय में तीसरी बलिया में विकास को लेकर अधिकारी काफी गंभीर है। वहीं, पहली एवं दूसरी बलिया की तलाश में शुक्रवार की शाम अधिकारी महावीर घाट की तरफ देखे गये। अपर जिलाधिकारी (भू/रा.) त्रिभुवन, एसडीएम सदर तिमराज, लेखपाल एवं कानूनगो पहली बलिया की तलाश में गंगा के किनारे पहुंचे। यहां पता चला कि भृगु आश्रम मौजा नदी उस पार बिहार में चला गया है।


जानकारों ने बताया कि यही भृगु मंदिर और अधिकारियों का कार्यालय हुआ करता था। वहां अब गंगा बह रही है। दूसरी बलिया हनुमान मंदिर महावीर घाट बताया गया। यहां पहले चौड़ी सड़कें, चौक, पुलिस लाइन, डीएम कार्यालय, कचहरी आदि हुआ करता था। वर्तमान समय में यहां कुछ जगह खाली है तो कुछ जगहों पर निर्माण कार्य हो रहा है।

ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि दूसरी बलिया की जमीन सरकार की थी अथवा काश्तकारों की। इसकी जांच पड़ताल में अफसर जुटे हुए है। देर शाम तक अधिकारी वाहनों की लाइट जलाकर जांच पड़ताल में जुटे रहे। अफसरों ने माना कि यहां पहले चौड़ी सड़कें, कचहरी आदि थी। इधर, अफसरों के जाने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *