Ballia : अब खेला नहीं, इंडिया गठबंधन का चलेगा रेला

रोशन जायसवाल
बलिया। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलें सक्रिय भूमिका में दिखायी दे रही है। दो राष्ट्रीय दलों की निगाह बिहार चुनाव पर पूरी तरह से बनी हुई है। बिहार के दो क्षेत्रीय दलों पर भाजपा और कांग्रेस पूरी ताकत झोकेंगी। आरजेडी के साथ इंडिया गठबंधन जिसमें लीड रोल कांग्रेस का होगा। वहीं जदयू के साथ भाजपा भी पूरी ताकत लगाएगी। मौजूदा नीतिश सरकार को घेरने का पूरा प्रयास विपक्षी दलों के नेता कर रहे है। इस बार बिहार का चुनाव क्या गुल खिलाएगा यह वक्त बताएगा। जहां महिलाओं की पसंद बिहार के सीएम नीतिश कुमार बने है वहीं तेजस्वी युवाओं की पसंद है।
मंगलवार को अपने गृह जनपद बलिया में सपा के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह मौजूद थे। वे अपनी पूरी निगाह बिहार चुनाव पर लगाये हुए है। वह भाजपा को खुली चुनौती दे रहे है कि इस बार बिहार की जनता सत्ता परिवर्तन करेगी और इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएगी। मुस्कुराते हुए कहा कि इस बार बिहार में खेला नहीं बल्कि इंडिया गठबंधन का रेला चलेगा और मतदाताओं का पूरा समर्थन तेजस्वी को प्राप्त होगा। क्योंकि नौजवान वर्ग तेजस्वी यादव को पूरा उत्साह में दिख रहा है। उन्होंने नीतिश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि इसकी कोई गारंटी नहीं है कि सीएम का चेहरा नीतिश कुमार होंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा मध्य प्रदेश के चुनाव में शिवराज सिंह चौहान को साइड कर दी, हो सकता है उसी तरह से बिहार के चुनाव के बाद नीतिश को इसका सामना करना पड़े।

