Asarfi

Ballia : विधायक उमाशंकर सिंह के विकास कार्यों से बौखलाया विपक्ष, जनता देगी मुंहतोड़ जवाब

width="500"

बलिया। रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह अस्वस्थ होने के बावजूद नगर एवं ग्रामीण अंचलों में सड़कों को मुख्य मार्गों से जोड़ने, गांवों में विद्युत ट्रांसफार्मर लगवाने तथा बुनियादी समस्याओं के समाधान के माध्यम से सर्वांगीण विकास को नया आयाम देने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
उक्त उद्गार मथुरा पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं समाजसेवी अभिषेक सिंह ‘रिशु’ ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है। विधायक की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष पूरी तरह बौखला गया है। इसी कारण रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मॉडल अस्पताल बनाने की विधायक की सार्थक पहल को रोकने के लिए कुछ लोग जनपद के अधिकारियों व नेताओं से मिलकर साजिश रच रहे हैं, जिससे रसड़ा का विकास अवरुद्ध हो। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में रसड़ा की जनता ऐसे मंसूबों का मुंहतोड़ जवाब देगी।


पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने श्रीनाथ मठ रसड़ा के महंत एवं महामंडलेश्वर द्वारा विधायक निधि को लेकर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि रसड़ा के विकास में सहयोग करने के बजाय इस तरह के आरोप लगाकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है, जो स्वस्थ लोकतंत्र और क्षेत्र के विकास के लिए उचित नहीं है।
अभिषेक सिंह रिशु ने यह भी कहा कि विधायक उमाशंकर सिंह द्वारा स्थापित छात्र शक्ति इन्फ्रा कंस्ट्रक्शन में लगभग 10 हजार परिवारों के लोग कार्य कर अपनी आजीविका चला रहे हैं। बावजूद इसके कुछ लोग बेबुनियाद आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे रसड़ा की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *