
सुधीर कुमार मिश्रा,
बेरुआरबारी। स्थानीय ग्राम पंचायत बभनौली में नवनिर्मित गुंबद निमार्ण के उपलक्ष्य में नवरात्रि के नवे दिन मां काली की पूजा अर्चना विद्वान पंडित हृदयानंद मिश्र के द्वारा किया गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बभनौली में कुछ दिन पहले अरुण कुमार मिश्र एवं ग्रामीणों के सहयोग से मां काली मंदिर के गुंबद का निर्माण कराया गया था जिसके उपलक्ष्य में नवरात्री के नवमी तिथि को पूजा हुई। इस अवसर पर रामजी शंकर मिश्र, प्रेम सागर मिश्र, अरुण कुमार मिश्र, सिया शंकर मिश्र, अखिलेश मिश्र, अमन चौबे, नजीरुद्दीन खान एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

