Ballia : किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुजीत पाठक का नगर विधानसभा में भव्य स्वागत

ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में जगह-जगह हुआ अभिनंदन
बलिया। नगर विधानसभा क्षेत्र में किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार पाठक का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ओमप्रकाश तिवारी ने किया। जगह-जगह लोगों ने फूलमालाओं से श्री पाठक का अभिनंदन किया।
ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि सुजीत पाठक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित हैं और जनपद के प्रख्यात किसानों में से एक हैं। वे किसानों की पीड़ा भलीभांति समझते हैं। उनके नेतृत्व में किसानों की हर लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने भी भव्य स्वागत करते हुए कहा कि श्री पाठक के नेतृत्व में किसानों की लड़ाई और अधिक मजबूत होगी। खाद, बीज और अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

सिमरी गांव के प्रधान पप्पू यादव ने साथियों के साथ स्वागत करते हुए कहा कि सुजीत पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को और मजबूती मिलेगी। वहीं भैया लल्लू सिंह ने कहा कि श्री पाठक कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और नेतृत्व ने सही व्यक्ति का चयन कर किसानों का भरोसा और मजबूत किया है।
महिला कांग्रेस की अनुपमा सिंह ने कहा कि किसान कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में श्री पाठक के नेतृत्व में पार्टी और किसान दोनों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसान समस्याओं के समाधान के लिए महिला कांग्रेस भी हर आंदोलन में साथ खड़ी होगी।
इस अवसर पर अशोक कुमार मिश्र (अध्यक्ष), ब्लॉक अध्यक्ष दुबहर शशिकांत मिश्रा, रूपेश चौबे, अशोक सिंह, मुन्ना उपाध्याय, राहुल चौबे, सन्तोष चौबे, महा प्रसाद चौबे, मुखिया पांडे, रामधनी सिंह समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

