
चितबड़ागांव। जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस परीक्षा में विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य विद्यालयों के छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 269 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें गणित, जीव विज्ञान, वाणिज्य एवं मानविकी वर्ग के छात्र सम्मिलित हुए।
परीक्षा के दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक तुषार नंद एवं प्राचार्य अजीत कुमार सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
परीक्षा के सुचारु संचालन में विज्ञान वर्ग के कार्य प्रभारी आनंद मिश्रा, वाणिज्य वर्ग के कार्य प्रभारी संजीव सिंह तथा मानविकी वर्ग के कार्य प्रभारी आशुतोष सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अतिरिक्त सूरज कुमार, हेमन्त गुप्ता, सिद्धार्थ सिंह, स्नेहा सिंह एवं निक्की कुमारी ने प्रवेक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई।

