Asarfi

Ballia- धूमधाम से मना मद्धेशिया समाज का होली मिलन समारोह

width="500"

बलिया। श्री गणिनाथ मंदिर कदम चौराहा बलिया पर मद्धेशिया समाज का होली मिलन समारोह का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से बाबा के पूजन के बाद प्रारंभ हुआ। उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता लहसनी निवासी सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी गुलाब चंद ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन उमेश प्रताप द्वारा किया गया।
इस दौरान बलिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने अपने संबोधन में कहा कि गिला शिकवा भूल कर समाज को एकजुट होकर संगठित होना चाहिए। पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता ने कहा कि राजनीति ऐसी चाबी है जिससे समस्त बंद ताले खुल जाते हैं। उन्होंने आवाहन किया कि आगामी पंचायती चुनाव में समाज के लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी लेते हुए समाज के प्रत्याशियों के हाथों को मजबूत करना हमारा परम कर्तव्य होता है।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से गिरिजेश कुमार गुप्ता एडवोकेट, धर्म नाथ मास्टर, शिवानंद, संतोष कुमार, राजू कुमार, बंटी, विजय कुमार, राकेश कुमार, पवन कुमार सभासद, विकास कुमार उर्फ विक्की आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *