Asarfi

Ballia : जमुना राम मेमोरियल स्कूल में किंडरगार्टन ग्रेजुएशन डे 2026 का भव्य आयोजन

width="500"

चितबड़ागांव। जमुना राम मेमोरियल स्कूल में किंडरगार्टन ग्रेजुएशन डे 2026 का भव्य कार्यक्रम हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना, पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ विद्यालय के निदेशक तुषार नन्द, सह-निदेशक सौम्या प्रसाद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह एवं कॉर्डिनेटर नीतू मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें नृत्य, संगीत एवं अपने अनुभवों की भावपूर्ण अभिव्यक्ति शामिल रही। कार्यक्रम ने उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया।


यूकेजी के सभी बच्चों को ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। शैक्षणिक उपलब्धियों में कक्षा में प्रथम स्थान आयुष्मान सिंह, द्वितीय स्थान सुरभी यादव तथा तृतीय स्थान हर्षित यादव ने प्राप्त किया। वहीं सर्वाधिक उपस्थिति के लिए रुद्र नंदन त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। अद्विका गुप्ता एवं वंशिका को क्रमशः “चीयरफुल मंकी” एवं “क्रिएटिव पैरट” पुरस्कार से नवाजा गया।
कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक विभिन्न खेलों में भाग लिया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभिभावकों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत किया गया। अपने संबोधन में सह-निदेशक सौम्या प्रसाद ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बच्चों के समग्र विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के महत्व पर बल दिया। वहीं प्रधानाचार्य ने सफल आयोजन के लिए अभिभावकों, शिक्षकों एवं समस्त कर्मचारीगण का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
संचालन अध्यापिका तबसुम एवं अंशिका केशरी ने किया। इस अवसर पर साधना राय, दीपा सिंह, सोनाली गुप्ता, राकेश चौहान, प्रिया ओझा, अभिषेक केशरी एवं अवनीश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *