Asarfi

Ballia : लक्ष्मी पूजन के दौरान जाति सूचक गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल, दो दर्जन लोगों पर मुकदमा

width="500"

बैरिया (बलिया)। लक्ष्मी पूजा के दौरान बुधवार की रात क्षेत्र के अधसिझुआ गांव में जाति सूचक गाना बजाने को लेकर गांव के यादव व बिन्द पक्षो के बीच जमकर मारपीट हो गयी। जिसमे एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने के बाद पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए चार लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं उभय पक्षों के लगभग दो दर्जन लोगों के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। गांव में तैनात पुलिस उप निरीक्षक छन्नू सिंह के अनुसार गांव की स्थिति सामान्य है।

बिंद पक्ष का ये है आरोप
बिन्द पक्ष का आरोप है कि यादव पक्ष लक्ष्मी पूजा के क्रम में अपने जाति के पक्ष में ध्वनि विस्तारक यंत्र पर गाना बजा रहे थे। उनके जाने के बाद बिन्द पक्ष भी अपने जाति के पक्ष में गाना बजाने लगा। जिसको लेकर यादव पक्ष के लोग हमला बोल दिये, और लाठी डंडे लैस होकर लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगे। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। चार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से एक व्यक्ति को चिंताजनक स्थिति में मऊ रेफर कर दिया गया है। वही यादव पक्ष द्वारा चार वाद्य यंत्र भी उठाकर ले जाने का आरोप बिंद पक्ष लग रहा है।

यादव पक्ष का ये है आरोप
दूसरी तरफ यादव पक्ष का कहना है कि वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार मंच लगाकर पूर्व प्रधान सुनील यादव पर अपने प्रधानी के कार्यकाल में लूट करने, भ्रष्टाचार करने सहित कई आरोप लगाते हुए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे थे। जब यादव पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो बिन्द पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दिया। जिसमें कमलेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं 6 अन्य लोगों को भी बिन्द लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।

मारपीट में ये हुए घायल
आरोप प्रत्यारोप के क्रम में बिन्द पक्ष से मुन्ना प्रसाद 28 वर्ष, सुधीर प्रसाद 20 वर्ष, कपिल देव 20 वर्ष और लालबाबू 30 वर्ष गांधी रूप से घायल हो गए जबकि प्रधानप्रतिनिधि मनोज कुमार 30 वर्ष,संजय कुमार 25 वर्ष, मंटू निषाद 20 वर्ष,राजेश प्रसाद 21 वर्ष,रविंद्र प्रसाद 25 वर्ष, निवास प्रसाद 55 वर्ष, विरिल प्रसाद 40 वर्ष आदि घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के कमलेश यादव 45 वर्ष,के अलावा सुनील यादव पूर्व प्रधान 55 वर्ष,अरुण कुमार यादव 22 वर्ष मोहन कुमार 65 विन्द,हरेंद्र यादव 25 वर्ष,पप्पू यादव 20 वर्ष व रितिक यादव 18 वर्ष को चोट आई है।

10 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों तरफ से 10 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वही गंभीर रूप से घायल भृगु प्रसाद 28 वर्ष, सुधीर प्रसाद 26 वर्ष, कपिल देव प्रसाद 20 वर्ष व लाल बाबू प्रसाद 30 वर्ष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचा। जहां उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल से लाल बाबू बिन्द 30 वर्ष को मऊ रेफर कर दिया गया है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।

लोगों ने कहा, अक्सर होती है मारपीट
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछली बार प्रधानी के चुनाव के बाद भी दोनों पक्षों में मिठाई बांटने के विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यहां बात-बात में यादव पक्ष व बिंद पक्ष एक दूसरे के सामने आ जाते हैं, और अक्सर मारपीट होता रहता हैं। बुधवार की रात की घटना से गांव में जातीय तनाव व्याप्त है। हालांकि पुलिस स्थिति को सामान्य बता रही है।

क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि रेवती थाने मे ग्राम पचांयत अधिसिझुआ के यादव पक्ष के 14 लोगों के खिलाफ बिन्द पक्ष के तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वही यादव पक्ष के तहरीर पर बिन्द पक्ष के आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभय पक्षो के 10 लोगों को हिरासत में लेकर घटना के सन्दर्भ मे पूछताछ की जा रही है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *