Asarfi

Ballia : चंद्रशेखर हॉफ मैराथन को लेकर बढ़ा उत्साह, देश-विदेश के धावक उत्साहित

width="500"

बलिया। चंद्रशेखर मैराथन समिति द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने तथा युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 19 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली चंद्रशेखर हॉफ मैराथन के सातवें संस्करण को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
आयोजन समिति के सचिव उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 1 अप्रैल से शुरू हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के तहत अब तक लगभग 253 प्रतिभागी अपना पंजीकरण करा चुके हैं। देश के विभिन्न राज्यों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान से धावक इस मैराथन में भाग लेने के लिए उत्साहित हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जनपदों, विशेषकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में खिलाड़ी पंजीकरण करा रहे हैं।


उन्होंने बताया कि कुछ विदेशी धावकों ने भी आयोजन समिति से संपर्क कर भाग लेने की इच्छा जताई है, जिससे इस आयोजन का दायरा और व्यापक होता जा रहा है। जनपद के प्रतिभागियों की सुविधा के लिए ज्ञान कुंज एकेडमी बंशी बाजार, सनबीम स्कूल अगरसंडा, आरके मिशन स्कूल सागरपाली, गौरी भैया महाविद्यालय सागरपाली, डीएस मेमोरियल स्कूल रतसर, महात्मा गांधी विद्यापीठ सुखपुरा और वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम सहित विभिन्न स्थानों पर रजिस्ट्रेशन केंद्र बनाए गए हैं, जहां खिलाड़ी ऑफलाइन भी पंजीकरण करा सकते हैं।


समिति के सदस्य इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं। इस बार मैराथन के संरक्षक सांसद नीरज शेखर द्वारा पुरस्कार राशि बढ़ाने की पूर्व घोषणा के चलते राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के धावकों में विशेष आकर्षण बना हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *