Asarfi

Ballia : पारिवारिक विवाद में देवरानी ने जेठानी पर डाला खौलता पानी, हालत गंभीर

width="500"

बलिया। शहर से सटे तिखमपुर गांव में रविवार सुबह पारिवारिक विवाद के दौरान देवरानी ने जेठानी पर खौलता पानी फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से मौके पर ही झुलस गई। घायल महिला जिला अस्पताल लेे जाया गया जहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सको ने वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपित देवरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
तिखमपुर निवासी शशि प्रताप सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी श्रेया सिंह घर पर मोबाइल में भजन सुन रही थीं। इसी दौरान उनके छोटे भाई की पत्नी गुंजा सिंह उर्फ रिम्पी वहां आई और श्रेया का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। आरोप है कि गुंजा ने श्रेया को गाली-गलौज भी दिया। जब श्रेया अपना टूटा हुआ मोबाइल उठाकर कुर्सी पर बैठकर रोने लगीं, तो गुंजा पीछे से आई और उसके गर्दन पर खौलता हुआ पानी उड़ेल दिया।


गर्म पानी पड़ते ही श्रेया गिरकर छटपटाने लगीं और बेहोश हो गईं। परिजन तत्काल श्रेया को जिला अस्पताल ले आए। यहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने वाराणसी के बीएचयू रेफर कर दिया। इस संबंध में सीओ सिटी मोहम्मद उस्मान ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे कोतवाली थाने को सूचना मिली थी। पारिवारिक विवाद में बहस और झगड़े के दौरान घटना घटी है। आरोपित गुंजा सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *